लखनऊ, फरवरी 5 -- हैदरगंज फ्लाई ओवर पर चाइनीज मांझे से गर्दन कटने से बुधवार को एमआर शोएब की मौत के मामले में परिवारीजनों ने चाइनीज मांझा बेचने और उसे बांधकर पतंग उड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शोएब की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दो बेटियों, बीमार मां और घर का खर्च चलाने वाला कोई बचा नहीं है। परिवारीजनों ने शोएब की पत्नी के लिए नौकरी और पतंग उड़ाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। शोएब की नेकदिली किस्सों की गुरुवार को दुबग्गा की सीते विहार कॉलोनी में चर्चा होती रही। मोहल्ले वालों का कहना था वह बेहद सज्जन और शरीफ थे। कभी भी किसी से कोई विवाद नहीं हुआ। सब से हंसते मुस्कराते हुए बोलते थे। गुरुवार को शोएब के दिल्ली में रहने वाले डॉ. बहनोई अफसर खान और बहन शहला पहुंची। बड़ी संख्या में लोग उनके घर पर मौजूद थे। ...