लखनऊ, मार्च 13 -- एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझा तथा सिंथेटिक/शीशा चढ़ी नायलान पतंग डोर के निर्माण, भंडारण व बिक्री के विरुद्ध अभियान के तहत कार्रवाई तेज किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने व्यापारियों से इनका भंडारण व बिक्री न करने तथा लोगों से इनका उपयोग न करने की अपील की है।एडीजी ने कहा कि चाइनीज मांझा तथा सिंथेटिक पतंग डोर से घायल होकर कई व्यक्तियों की जानें जा चुकी हैं। पशु-पक्षी भी घायल हो रहे हैं। इनके उपयोग से कोई गंभीर हादसा किसी के भी परिवार के सदस्य के साथ हो सकता है। लिहाजा इनका उपयोग न किया जाए। उन्होंने सभी जिलों में प्रतिबंधित मांझा का निर्माण, भंडारण व बिक्री करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.