जौनपुर, दिसम्बर 12 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के किशुनपुर कजगांव रोड की पटरी पर टहल रहे युवक के पैर पर एक मनबढ़ ने बाइक चढ़ा दी। विरोध करने पर उसने अपने साथियों को बुलाकर युवक की पिटाई कर दी। किशुनपुर निवासी जयप्रकाश साहू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रोड किनारे टहल रहा था, तभी एक बाइक सवार ने बाइक का पहिया उसके पैर पर चढ़ा दिया। जब जयप्रकाश ने आपत्ति जताई, तो बाइक सवार आग-बबूला होकर अपने साथियों को बुला लाया और तीनों ने मिलकर उसकी मारपीट कर दी। प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आशीष सोनकर, राज सोनकर और अर्जुन सोनकर निवासी रामनगर भड़सरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.