जौनपुर, फरवरी 6 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चाइनीज मंझे से होने वाले हादसों पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने इस पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है। पुलिस अधि‍कार‍ियों को राज्यव्यापी अभियान चलाकर इसकी अवैध बिक्री को रोकने का निर्देश दिया है। लखनऊ में एक समीक्षा बैठक के दौरान ने यह कहा। कहा है कि चाइनीज मंझे से मौत को हत्या माना जाएगा। बता दें कि जौनपुर जिले में 33 दिन के भीतर चाइनीज मंझे से कटकर एक शिक्षक और एक फिजियोथिरैपिस्ट की मौत हो चुकी है। इस बीच करीब एक दर्जन लोग अलग अलग घटनाओं में घायल हुए थे। लखनऊ के बुलाकी अड्डा स्थित हैदरगंज पुल के पास बुधवार की शाम बाइक से जा रहे 33 वर्षीय मोहम्मद शोएब की गर्दन में मंझा फंस गया था। शोएब कुछ समझ पाते इसके पहले ही मांझे से उनकी गर्दन की नसें कट गई। इससे...