प्रयागराज, मार्च 31 -- प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मंझे की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगाने में पुलिस-प्रशासन नाकाम है। इससे आए दिन राहगीर घायल हो रहे हैं। अब मीरापुर में स्कूटी सवार चाइनीज मंझे की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। करैलाबाग निवासी 45 वर्षीय मनोज त्रिपाठी बैंक ऑफ इंडिया के बीसी प्वाइंट में काम करते हैं। वह रविवार दोपहर करीब ढाई बजे स्कूटी से मीरापुर सब्जी मंडी की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक चाइनीज मंझे की चपेट में आ गए। जब तक स्कूटी रोकते तब तक गले में गहरा जख्म होने से वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने तत्काल पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने इलाज कर जान बचाई।वहीं रविवार को ही पुरानी झूंसी निवासी मोहम्मद साहिल यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज(ईसीसी) के सामने अचानक मंझा गले में फंस जाने से घायल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.