भदोही, जनवरी 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। दुकानों पर बिक रहे चाइनीज मंझा की रोकथाम को अधिकारियों की सख्ती बढ़ती जा रही है। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन में रविवार को एसडीएम औराई श्याम मणि त्रिपाठी ने पुलिस बल संग महराजगंज बाजार में जांच की। चेताए कि चाइनीज मंझा की बिक्री करते जो भी पकड़े जाएंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई होना तय है। इस दौरान एसडीएम ने बताया कि औराई तहसील क्षेत्र े विभिन्न बाजारों में चाइनीज मंझा की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। दुकानों पर चाइनीज मंझा पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। चाइनीज मंझा से आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव को इसपर रोक लगाना अत्यंत जरूरी है। अधिकारियों की चेकिंग से पतंग की बिक्री करने वालों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कई ऐसे दुकानदार दिखे जो जांच की सूचना मिलते ही दुकान ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.