प्रयागराज, फरवरी 9 -- पतंग व्यापारी एकता समिति की ओर से सोमवार को कलक्ट्रेट में डीएम मनीष कुमार को चाइनीज मंझे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए ज्ञापन दिया गया। व्यापारी विजय गुप्ता की अगुवाई में दिए गए ज्ञापन में बताया कि प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से चाइनीज मंझे की बिक्री पतंग की दुकानों में की जा रही है। चाइनीज मंझे की चपेट में आने से आए दिन लोग घायल हो रहे हैं। समिति की ओर से प्रशासन से अपील की गई चाइनीज मंझे बेच रहे लोगों को चिह्नित कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर इमरान अली, मनीष, मनोज मालवीय, आयुष अग्रवाल, मो. तौफिक समेत कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.