प्रयागराज, अप्रैल 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री के सख्त फरमान के बावजूद चाइनीज मंझा पर रोक नहीं लग रही है। एकतरफ बाजार में जहां खुलेआम चाइनीज मंझे बिक रही हैं तो वहीं आएदिन राहगीर इसकी चपेट में आकर जख्मी हो रहे हैं। शहर में एक सप्ताह के अंदर तीन लोगों का मंझे से गला कट गया। यह सौभाग्य रहा कि इन लोगों को समय पर इलाज मिलने से जान बच गई। लेकिन, पुलिस व प्रशासन को शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार है।पुरानी झूंसी निवासी मोहम्मद साहिल का 30 मार्च को ईसीसी के सामने बाइक से जाते समय चाइनीज मंझे की चपेट में आने से गला जख्मी हो गया। साहिल की चार दिन बाद शादी होनी थी। इसी दिन करैलाबाग निवासी मनोज त्रिपाठी स्कूटी से मीरापुर सब्जी मंडी की ओर जाते समय चाइनीज मंझे की चपेट में आने से घायल हो गए। जबकि कौशाम्बी निवासी रामबाबू हाईकोर्ट फ्लाईओव...