चाइनीज ब्लूटूथ से बीच सड़क में बंद हो रहे ई-रिक्शे, बढ़ा हादसों का खतरा
संतकबीरनगर, जुलाई 4 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में ई-रिक्शों से जुड़ा एक गंभीर तकनीकी मामला सामने आया है। कथित बीएटी-बीएमएस ऐप के जरिए ब्लूटूथ से ई-रिक्शों को बीच रास्ते में बंद किए जाने की शिकायतों ने परिवहन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। यदि चलते वाहन का नियंत्रण अचानक प्रभावित होता है तो यह केवल तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि सड़क पर चल रहे चालक, सवारियों और अन्य लोगों की जान के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रियंवदा सिंह ने शासन को विस्तृत प्रस्ताव भेजे जाने की पुष्टि की है। एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने बताया कि संबंधित ऐप ब्लूटूथ के माध्यम से ई-रिक्शे के कंट्रोल सिस्टम से जुड़कर वाहन को कहीं भी बंद कर सकता है। व्यस्त सड़कों पर यदि अचानक ई-रिक्शा रुक जाए तो पीछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.