वाराणसी, फरवरी 18 -- सारनाथ (वाराणसी)। चाइनीज बौद्ध मंदिर में चीनी नववर्ष मंगलवार को मनाया गया। इस दौरान लोगों ने केक काटा। यहां रह रहे चाइनीज परिवारों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना की। यह नववर्ष मंगलवार से ही शुरू हो गया है। काशी में रह रहे चीनी परिवार के लोग सारनाथ स्थित चाइनीज बौद्ध मंदिर पहुचे। भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समझ दीप जला कर विश्व शांति के लिए पूजा की। एक-दूसरे को बधाई दी। मंदिर के प्रभारी भिक्षु संघदूत भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...