चाइनीज एवं सिंथेटिक मांझे पर लगे प्रभावी रोक
सोनभद्र, जुलाई 11 -- सोनभद्र। शासन एवं राज्य कर मुख्यालय के निर्देशों पर राज्य कर विभाग, सोनभद्र ने शनिवार को राज्य कर कार्यालय उरमौरा रॉबर्ट्सगंज में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान चाइनीज एवं सेंथेटिक मांझे पर प्रभावी रोक लगाने पर बल दिया गया। वहीं इसके उपयोग को प्रभावी रूप से रोके जाने को लेकर व्यापारियों को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि चाइनीज मांझा, सिंथेटिक मांझा, सीसा अथवा अन्य धातु से लेपित डोरी अत्यंत घातक होती है। इसके उपयोग से आम नागरिकों, दोपहिया वाहन चालकों, बच्चों, पशु-पक्षियों तथा विद्युत व्यवस्था को गंभीर क्षति पहुंचने की घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे हानिकारक धागों के कारण होने वाली जनहानि एवं दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इनके निर्माण, भंडारण, क्रय-विक्रय, परिवहन तथा उपयोग पर प्रभावी अंकुश लगाया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.