नई दिल्ली, मार्च 13 -- रेड कार्पेट पर आमतौर पर सबसे कीमती, स्पेशल और स्टाइलिश कपड़े, शूज और एक्सेसरीज का प्रदर्शन होता है। सेलिब्रेटी, एक्ट्रेसेज, एक्टर ऐसे कपड़ों और एक्सेसरीज में होते हैं जिन्हें देखकर ट्रेंड सेट होते हैं और जमकर चर्चा होती है। ऐसी ही चर्चा इन दिनों चीन के रेड कार्पेट इवेंट की हो रही लेकिन इस बार इंटरनेट यूजर्स ने फोटोज सामने आने के बाद जमकर मजे लिए हैं। दरअसल, चाइनीज प्रिंसेज नाम से मशहूर चीन की एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर ब्यूटीफुल एंड गॉर्जियस ड्रेस के साथ हाथ में कूड़े के थैले को लेकर शिरकत की और अब ये कूड़े का थैला वायरल हो रहा।रेड कार्पेट पर वो 'पीला ट्रैश बैग' बीजिंग इंटरेनशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंची चीन की एक्ट्रेस झांग जिंगयी ( Zhang Jingyi) की एंट्री ने सभी को हैरान कर दिया। ब्लैक कलर के ब्यूटीफुल फ्लोर स्वीप...