बोकारो, मार्च 21 -- कथारा। चांपी श्रमिक सहयोग समिति लिमिटेड का 52वां स्थापना दिवस सीसीएल कथारा क्षेत्रीय ग्राउंड में 22 मार्च को धूमधाम से मनाया जायेगा। अध्यक्ष दिलीप कुमार मुर्मू एवं सचिव चंदन सिंह गौतम ने बताया कि समिति के संस्थापक स्व रामकिशुन मांझी की याद में यह मनाया जायेगा। शिव शंकर राम, उमा शंकर सोरेन, महावीर सिंह, भुनेश्वर यादव, छोटेलाल रजक आदि सक्रिय हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...