बोकारो, मार्च 23 -- कथारा, प्रतिनिधि। चांपी लेबर कॉपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड का 52वां स्थापना दिवस सीसीएल कथारा महाप्रबंधक मुख्य द्वार के समीप रविवार को मनाया गया। शुरुआत सोसाइटी के संस्थापक स्व रामकिशुन मांझी एवं भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। सोसाइटी में शामिल लोग महाप्रबंधक कार्यालय से पैदल चलकर कथारा मुख्य चौक होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पर लौट गए। मुख्य रूप से मौजूद अध्यक्ष दिलीप कुमार मुर्मू एवं सचिव चंदन सिंह गौतम ने संयुक्त रूप से कहा कि सोसाइटी के संस्थापक स्व रामकिशुन मांझी एक शिक्षित, जुझारू एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने हमेशा मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष किया और उन्हें रोजगार दिलाने के लिए वर्ष 1974 में इस सोसाइटी की स्थापना की। वर्ष 1983 से 1993 तक सोसाइटी के माध्यम से मजदूरों को सीसीएल स...