चंदौली, फरवरी 25 -- कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रमजान माह का चांद दिखने के साथ शुरू हुआ कुरआन तरावीह क्षेत्र के इनायतपुर गांव स्थित नूरी मस्जिद में सोमवार की रात मुकम्मल हुई। इस दौरान मौजूद लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। साथ ही देश में अमन चैन कायम रहे। इसके लिए हाफिज हबीबुर्रहमान ने दुआएं की। उन्होंने रोजेदारों से रामजान माह तक सूरह तरावीह पढ़ने की अपील किया। मुकद्दस रमजान माह का पहला अशरा चल रहा है। इसमें रोजेदारों को इबादत के साथ कुरआन की तिलावत खूब करनी चाहिए। इस महीने में एक विशेष इबादत तरावीह की नमाज अदा की जाती है। इसे हाफिज ए कुरआन तरावीह की नमाज अदा कराते हैं। रमजान माह की चांद दिखने के बाद से क्षेत्र के इनायतपुर स्थित नूरी मस्जिद में हाफिज हबीबुर्रहमान ने तरावीह की नमाज अदा कराई जो पूरी कुरआन यानी कि तीस पारह मुकम्मल हुआ। कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.