उन्नाव, मार्च 8 -- उन्नाव। अजगैन के महीपतखेड़ा में रविवार को उस वक्त मातम पसर गया, जब एक 18 साल के युवक का शव फंदे से लटकता मिला। मौत से पहले लिखे गए सुसाइड नोट ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। प्यार में मिली नाकामी और खुद को असफल मानने की ग्लानि ने एक हंसते-खेलते घर का चिराग बुझा दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर यह मानसिक तनाव और प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। रिश्तों की कसौटी पर खुद को बताया फेलअनुराग ने अपने सुसाइड नोट में न केवल माता-पिता से माफी मांगी बल्कि खुद को एक विफल बेटा, भाई और प्रेमी करार दिया। उसने लिखा कि वह अब घुट-घुट कर नहीं जी सकता। सुसाइड नोट का हर शब्द चीख-चीख कर उसकी मानसिक पीड़ा बयां कर रहा था। अनुराग ने लिखा -मैं जीवन में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.