फतेहपुर, मार्च 20 -- फतेहपुर, कार्यालय संवाददाता। ईद को लेकर बाजार गुलजार हैं। सुबह से शाम तक बाजारों में खरीदारों की भीड़ जुटी है। बाजारों में देर रात तक चहल-पहल बनी रही। सेवइयां, मेवा से लेकर कपड़ों की दुकानों पर भी खासी चहल-पहल है। रोजा इफ्तार करने के बाद लोगों ने चांद का दीदार किया। चांद दिखने के साथ ही मुबारक रमजान का पाक महीना अलविदा हो गया।लोगों ने दुआ पढ़ी और एक दूसरे को चांद की मुबारकबाद दी। अब शनिवार को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। नमाजों के वक्त भी पहले से ही मुकर्रर हो गए हैं। चांद देखने के बाद लोगों ने बाजारों का रुख किया। शहर के चौक बाजार, चूड़ी वाली गली, हरिहरगंज आदि में बाजार देर रात तक गुलजार रहे। ईद का चांद दिखते ही रमजान का पाक महीना अलविदा हो गया। जुमा को ईद का चांद दिखते ही बाजारों में भीड़ बढ़ गई। मस्जिदों में लाइटिंग की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.