चांद पर 4जी सेवा शुरू करेगा नासा
नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- न्यूयॉर्क। नासा और नोकिया की बेल लैब चंद्रमा की सतह पर 4जी नेटवर्क स्थापित करने की तैयारी कर रहे हैं। इस मिशन को स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट और इंट्यूटिव मशीन के लैंडर के जरिये चांद पर भेजा जाएगा। यह 4जी नेटवर्क लैंडर को पानी की तलाश में निकलने वाले दो रोवर से जोड़ेगा। इसका उद्देश्य अंतरिक्ष यात्रियों को वीडियो कॉल, डाटा ट्रांसमिशन और पृथ्वी पर मौजूद परिवारों से बातचीत की सुविधा देना है। रेगिस्तान और अंटार्कटिका जैसे इलाकों में सफल होने के बाद यह तकनीक चांद के कठोर वातावरण में मददगार साबित होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.