नई दिल्ली, अगस्त 14 -- MJ Akbar jibe at Pakistan Jinnah 1: पाकिस्तान ने हाल ही में अपने चीनी सहयोग से किए जा रहे लूनर मिशन के लिए रोवर के नाम का ऐलान किया है। पाकिस्तान के पहले नेता और कायद-ए-आजम कहे जाने वाले मोहम्मद अली जिन्ना के नाम पर इस रोवर का नाम 'जिन्ना-1' रखा गया है। अब इस मुद्दे पर बात करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर ने जिन्ना नाम पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि दुनिया के लिए बुरी बात है। चांद पर जाकर जिन्ना पहला काम वहां भी विभाजन करने का ही करेगा। एएनआई से बात करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, "पाकिस्तान का पहला मून मिशन, जिसे वह 'जिन्ना-1' कह रहे हैं। यह दुनिया के लिए एक बुरी खबर साबित हो सकती है। चांद पर जिन्ना अगर कोई काम करना चाहेगा, तो वह विभाजन ही होगा।" गौरतलब है कि आज 14 अगस्त के दिन पाकिस्तान अपनी आजादी ...