मैनपुरी, मार्च 20 -- मैनपुरी। रमजान के पांचवे जुमे पर मस्जिदों में रोजदारों व नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। नमाज के बाद इमाम ने देश में अमन चैन कायम रहने दुआ मांगी। इस मौके पर नमाजियों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। हालांकि नमाज के दौरान शहर में हल्की बारिश हवा के साथ होने लगी, जिससे मौसम में अचानक ठंडक बढ़ गई। तेज हवा चलने से दिनभर मौसम खुशगवार रहा। आखिरी रोजे पर रोजदारों में अजीब सी खुशी देखी जा रही थी। 30 रोजे के बाद आज शनिवार को ईद का त्योहार खुशी के माहौल में मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर मुस्लिम मोहल्लों में ईद की बधाई देने का सिलसिला तेज हो गया। छोटे-छोटे बच्चे व युवाओ में ईद की खुशियां देखी जा रही हैं। शुक्रवार को चांद रात होने के कारण शहर के बाजारो में गजब की रौनक देखी गई। शनिवार को ईद का त्योहार हंसी खुशी माहौल में मनाया जाएगा। ईद ...