उन्नाव, मार्च 20 -- उन्नाव। ईद मुबारक-रमजान-उल-मुबारक के रोजों के बाद शुक्रवार देर शाम शहर में चांद देखा गया। जामा मस्जिद से चांद दिखने का ऐलान शहर काजी से किया गया। लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। ईद की तैयारियों पूरे शबाब पर है। शुक्रवार को रोजेदारों ने रमजान का 30 वां रोजा था और दोपहर अकीदतमंदों ने कई सालों बाद पांचवें जुमा की नमाज अदा की। शाम को इफ्तार के बाद लोग अपने-अपने घरों की छतों पर ईद का चांद देखने के लिए चढ़ गए। चांद के दीदार की बेताबी रोजेदारों में साफ झलक रही थी। लोगों ने घरों छत पर तो मस्जिद की छतों पर नमाजियों ने चांद देखा। शहर काजी मौलाना निसार अहमद मिस्बाही ने ईद के चांद की तस्दीक हो जाने पर ऐलान किया। चांद दिखाई देने की खबर मिलते ही छतों पर आतिशबाजी छुड़ाते हुए लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद का चांद की मुबारकबाद दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.