लखनऊ, मार्च 19 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता।माह एक शव्वाल का चांद गुरुवार की शाम को नहीं दिखा। अब ईद‌-उल-फित्र शनिवार को अकीदत, मुहब्बत व रवायत के अनुसार मनायी जाएगी। 29 रोजे गुरुवार को पूरे हो गए। ईद की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शहर में 600 से अधिक मस्जिदों में ईद की नमाज होगी। मौलाना फरंगी महली का कहना है ईदगाह में ईद की नमाज सुबह दस बजे होगी। ईदगाह में औरतों की नमाज के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। वहीं मौलाना कल्बे जवाद ने बताया कि आसिफी मस्जिद बड़े इमामबाड़े में ईद की नमाज सुबह 11 बजे होगी।गुरुवार की शाम सभी माह-ए-शव्वाल माह का चांद देखने का बेसब्री से इंतजार करते दिखे। उलमा किराम ने चांद देखने की कोशिश की। मौसम साफ होने के बाद भी चांद नजर नहीं आया। देश के अन्य किसी हिस्से से भी चांद के नजर आने की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं आई। मौलाना...