नई दिल्ली, मार्च 19 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता इमारत-ए-शरिया-ए-हिंद की रूयत-ए-हिलाल कमेटी की बैठक में गुरुवार को यह पुष्टि की गई कि गुरुवार चांद नजर नहीं आया। बैठक बहादुर शाह जफर मार्ग स्थित कार्यालय में आयोजित की गई।कमेटी के आधिकारिक बयान के अनुसार, चांद दिखाई न देने के कारण ईद-उल-फितर अब शनिवार, 21 मार्च 2026 को मनाई जाएगी।कमेटी ने बताया कि चांद देखने की प्रक्रिया धार्मिक परंपराओं के अनुसार की जाती है और देशभर से मिली सूचनाओं के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।इस घोषणा के साथ ही रोजेदारों के लिए रमजान का एक और रोजा बढ़ गया है और अब शुक्रवार को आखिरी रोजा रखा जाएगा। वहीं, शनिवार को देशभर में ईद का त्योहार मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां तेज हो गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...