रांची, अगस्त 13 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रबी अव्वल महीने का चांद गुरुवार को रांच समेत देश के किसी हिस्सों में नज़र नहीं आया। इस हिसाब से रबी अव्वल महीने की पहली तारीख शनिवार को होगी। ईद मिलादुन्नबी 26 अगस्त को मनाई जाएगी। मौके पर जुलूस ए मोहम्मदी निकली जाएगी। एदारा ए शरीया झारखंड महासचिव मौलाना मुहम्मद कुतुबुद्दीन रिजवी ने बताया है कि गुरुवार दार-उल-कजा, एदारा शरिया झारखंड इस्लामी मरकज, हिंदपीढ़ी में रबी-उल-अव्वल शरीफ महीने का चांद देखने का इंतज़ाम किया गया था। इसी देश के विॆभिन्न जगहों पर भी संपर्क किया गया, परंतू कहीं से चांद नजर आने की कोई जानकारी नहीं मिली। इसलिए दारुल कजा एदार ए शरीया ने घेषणा की है कि शनिवार को पहली तारीख है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: 26 को निकलेगा डोरंडा में जुलूस ए मोहम्मदी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...