चांद नजर नहीं आया, ईद-उल-अज़हा की नमाज 28 को
रांची, मई 17 -- रांची। ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज और कुर्बानी 28 मई को अदा की जाएगी। यह घोषणा रविवार को एदारा ए शरिया ने की है। महासचिव मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने बताया कि रविवार को जिल कादह महीने की 29 तारीख थी। लेकिन, रांची समेत पटना, कोलकाता, रायपुर, सीवान, बनारस, इलाहाबाद, नई दिल्ली, असम, आसनसोल, कटनी समेत अन्य जगहों पर चांद देखने की कोई सूचना नहीं मिली। इस हिसाब से जिल हिज्जा महीने की पहली तारीख मंगलवार को होगी और बकरीद की नमाज 28 मई को मस्जिदों और ईदगाहों में अदा की जाएगी। महासचिव ने राज्य के सभी लोगों से अपील की है कि वे पूरी सादगी, अकीदत और एहतराम के साथ ईद-उल-अज़हा की तैयारी में जुट जाएं। यह भी पढ़ें- नहीं दिखा चांद, 28 मई को मनेगी बकरा ईद यह भी पढ़ें- नहीं दिखा चांद, 28 मई को मनाई जाएगी बकरीद यह भी पढ़ें- रविवार को नहीं दिखा चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.