रायबरेली, मार्च 20 -- रायबरेली, संवाददाता। शाम होते ही जैसे ही चांद दिखा रोजेदार खुशी से झूम उठे। एक दूसरे को बधाई देते दी, इसके साथ ही बाजार में रौनक और बढ़ गयी। वहीं अलविदा जुमे के दिन सुबह से ही मुस्लिम इलाकों में खास रौनक रही। महिलाओं ने भी घर के अंदर अलविदा जुमे की नमाज अदा की। वहीं प्रशासन भी पूरे दिन सर्तक रहा और डीएम व एसपी ने ईदगाह समेत मस्जिदों का निरीक्षण किया। जबकि ईदगाह समेत मस्जिदों की सफाई करके सजावट की गयी। शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज के दिन प्रशासन भी मुस्तैद रहा। मस्जिदों के बाहर पुलिस के अफसर और जवान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद थे। नगर पालिका की तरफ से भी तमाम मस्जिदों के बाहर साफ सफाई कर चूना डलवाया गया।रमजान उल मुबारक का आखिरी जुमा अलबितुल जुमा यानि अलविदा जुमा सारे जुम्मो का बादशाह कहलाता है। साल में एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.