चांद दिखने के साथ शुरू होगा इस्लामी नव वर्ष, मुहर्रम की तैयारियां तेज
बोकारो, जून 11 -- इस्लामी नव वर्ष 1448 हिजरी की शुरुआत चांद दिखने पर होगी। उकरीद के समाजसेवी कारी रिजवानुल होदा ने बताया कि 1 मुहर्रम 1448 हिजरी के 16 जून 2026 को सूर्यास्त के समय शुरू होने की संभावना है। ऐसे में 17 जून से पवित्र माह मुहर्रम का आगाज माना जाएगा। चांद दिखने के आधार पर 25 या 26 जून को विभिन्न क्षेत्रों में जुलूस निकाले जाने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- 14 जून को सेंट्रल मोहर्रम कमेटी की बैठक बरहपुरा मेंमुहर्रम के पहले दिन की तैयारियाँ कारी रिजवानुल होदा ने बताया कि मुहर्रम के पहले दिन से ही इमामबाड़ों में फातिहा का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। वहीं विभिन्न अखाड़ों के खिलाड़ी भी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। सिवनडीह, डुमरो, उकरीद, आजाद नगर, हैसाबातू, मखदुमपुर, इस्लामपुर, मिल्लत नगर, सिजुआ, झोपरो, मोहनडीह, बालीडीह, न्यू पिंडरगढ़िया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.