मेरठ, जून 17 -- चांद कमेटी लखनऊ से तस्दीक के बाद मोहर्रम कमेटी ने पहला मोहर्रम 17 जून को होने की घोषणा की है। मोहर्रम का चांद नजर आते ही शहर, जैदी फार्म, लोहिया नगर, अब्दुल्लापुर, खिर्वा जलालपुर, रसूलपुर धौलड़ी, मवाना सहित जनपद के इमामबारगाहों एवं अज़ाखनों में अलम-ए-मुबारक, ज़री-ए-मुबारक, ताजिये सजा दिए गए। चांद दिखने की पुष्टि शहर काजी डॉ. काजी जैनुस सालिकीन सिद्दीकी एवं नायब शहर काजी जैनुर राशिद्दीन सिद्दीकी ने की। हजरत इमाम हुसैन और शौहदाये कर्बला की दीन-ए-इस्लाम, इंसानियत, हक, सच्चाई को बचाने के लिए कर्बला (इराक) में पेश की गई शहादत की याद में गमगीन माहौल में मजलिसों का सिलसिला शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- चांद दिखते ही गम-ए-हुसैन का आगाज, गूंजी या हुसैन की सदाएं मातमी अंजुमनों, इमामिया, दस्तये हुसैनी, तंजीम-ए-अब्बास व फौजे हुसैनी, जुल्फकार...