उन्नाव, फरवरी 18 -- उन्नाव। बुधवार को चांद दिखने के साथ ही रमजान-उल-मुबारक का पाक महीना शुरू हो गया है। बुधवार को चांद देखकर मोमिनों से गुरुवार सुबह पहला रोजा रखा जाएगा। इसके साथ मस्जिदों से लेकर घरों तक में इबादत का दौर शुरू हो गया। तड़के करीब 5.20 बजे सहरी होने की वजह से रात से ही शहर की मस्जिदें इबादतगुजारों से गुलजार हो गईं। यह दौर अब एक महीने तक चलेगा। रमजान की शुरूआत के साथ ही मस्जिदों में बुधवार रात से ही तरावीह का दौर भी शुरू हो गया। मस्जिदों में रात की नमाज के बाद तरावीह पढ़ाई जाने लगी। तरावीह के पूरे दौर में इबादतगुजारों को इमाम कुरान के सभी पारे सुनाते हैं। जिन मस्जिदों में कम दिनों की पारे की तरावीह है, वहां ये दौर 9 दिनों में ही मुकम्मल हो जाएगा। वहीं तीन पारे वाली दस दिन तरावीह, दो पारे वाली 15 दिन और डेड़ व सवा पारे वाली तरावी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.