बिजनौर, मार्च 20 -- बिजनौर। शुक्रवार की शाम जैसे ही ईद का चांद नजर आने का ऐलान हुआ,जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। चांद नजर आते ही मुकद्दस रमजान माह का समापन हो गया और अकीदतमंदों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हुए खुशी का इजहार किया। शनिवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। इसके मद्देनजर शहर की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नमाज के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि बड़ी संख्या में नमाजी आसानी से इबादत कर सकें।इफ्तारी के बाद बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सिविल लाइन, डाकखाना बाजार, सदर बाजार, बुल्ला का चौराहा और घंटाघर बाजार देर रात तक गुलजार रहे। कपड़े, जूते, टोपी, सेवइयां और अन्य ईद से जुड़ी वस्तुओं की दुकानों पर खासा रौनक देखने को मिली।हालांकि लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को खरीदारी के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.