सिमडेगा, मार्च 20 -- सिमडेगा, हिन्दुसतान प्रतिनिधि। जिले में ईद-उल- फितर का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा। ईद के मौके पर ईदगाह में सामुहिक नमाज अदा की जाएगी। ईद के सामुहिक नमाज को लेकर मुस्लिम धर्मावलंबियों में काफी उत्साह दिखाई दे रहे हैं। ईद की तैयारियों को लेकर बाज़ारों में भी खूब रौनक़ दिखाई दे रही है। शुक्रवार को बाजार में जमकर खरीददारी हुई। इस दौरान कपड़ों की और रेडीमेड गारमेंट्स की दुकानों पर महिलाओं व पुरुषों की काफी भीड़ देखने को मिला। इधर अलविदा जुमे के दिन काफी संख्या में नमाजियों की भीड़ मस्जिदों में उमड़ी। लोगो ने नमाज अदाकर अमन व शांति की दुआ मांगी।ईद-उल-फितर की नमाज ईदगाह में सुबह 8:30 बजेईदगाह में शनिवार की सुबह 8:30 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। वहीं जामा मस्जिद में सुबह 7:45 बजे में ईद की नमाज अदा की जाएगी। इधर अंजुमन फैजुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.