अररिया, मार्च 21 -- अररिया। निज संवाददाता मुस्लिम भाई बहनों ने शुक्रवार को माहे रमजान का 30 वां रोजा पूरा किया। रमजान के आखिरी इफ्तार और नमाज के फौरन बाद लोग ईद के चांद के दीदार में लग गए। चांद दिखते ही लोग खुशी से झूम उठे। हाथ उठा कर दुआएं मांगी और अपने रब का शुक्रिया अदा किया।इसके बाद शनिवार को मनाए जाने वाले त्योहार ईदुल फितर की तैयारियों में लग गए।शुक्रवार को चांद देखने की पुष्टि पटना स्थित इमारते शरिया ने भी की है। इस बाबत इमातरे शरिया द्वारा जारी ऐलान में कहा गया है कि पटना और देश के अलग अलग क्षेत्रों से चांद दिखने की पुष्टि हुई है। लिहाजा ईदुल फितर की नमाज शनिवार को मुल्क भर में अदा की जाएगी। वैसे शहर और जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने चांद दिखे जाने की जानकारी सोशल मीडिया पर भी साझा की है।यहां बता दे कि ईदुल फितर...