मिर्जापुर, मार्च 19 -- मिर्जापुर, संवाददाता। माहे रमजान के आखिर में ईद-उल-फित्र को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। गुरुवार को मगरिब की नमाज के बाद शव्वाल महीने का चांद नजर नहीं आया। इसके बाद शहर काजी मौलाना अलहाज नजम अली खान की ओर से आधिकारिक घोषणा की गई कि शुक्रवार रमजान का 30वां रोज़ा रखा जाएगा और शनिवार को ईद-उल-फित्र मनाई जाएगी।उन्होंने बताया कि 29 रमजान 1447 हिजरी (19 मार्च 2026) को चांद की शरई तस्दीक नहीं हो सकी। इसके चलते इस्लामी कैलेंडर के अनुसार शव्वाल महीने की पहली तारीख 21 मार्च को मानी जाएगी। ईद-उल-फित्र खुशी, शुक्रगुजारी और भाईचारे का पैगाम लेकर आती है। उन्होंने कहा कि यह दिन केवल जश्न मनाने का नहीं, बल्कि अल्लाह का शुक्र अदा करने, मोहब्बत बांटने और इंसानियत की सेवा करने का दिन है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि वे अपने दिलों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.