बोकारो, मार्च 9 -- खेतको, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड के चांदो में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रीरामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ रविवार को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया। इस वर्ष भी हनुमन्त लाल महाराज की अध्यक्षता में सुबह यज्ञ मंडप से 501 कन्याओं-युवतियों एवं महिलाओं के द्वारा जलयात्रा निकाली गई। जयकारों के बीच निकली कलश यात्रा पुस्तकालय, बीच टोला, हरि मंदिर, मंडल टोला, घटवार टोला व नीचे टोला होते हुए खांजो नदी पहुंची। यहां पुरोहित सुरेंद्र तिवारी के द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा पुन: आयोजन स्थल पहुंची। यहां कलशों को स्थापित कर दिया गया। शाम में आरती की गई। जबकि रात्रि में संगीतमय प्रवचन अयोध्या से पधारे श्रीरामचरितमानस पाठ व्यास बिनोद शरण पांडेय, यज्ञाचार्य आचार्य पंडित अखिलेश्वर मिश्र व पंडित अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.