बोकारो, फरवरी 24 -- खेतको, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड के चांदो पंचायत के बसरिया में सोमवार को बाहा बोंगा सरना समिति के द्वारा सरहुल पर्व को लेकर बैठक की गई। समिति के बृज मोहन मुर्मू ने जानकारी देते बताया कि आगामी 8 मार्च को बाहा बोंगा पर्व प्रत्येक वर्ष इस भी बहुत ही धूमधाम से मनाया जायेगा। यह सरहुल पर्व शुद्धता का पर्व है जहां हमलोग प्राकृतिक सामग्रियों से नायके बाबा के द्वारा विधिवत पूजा पाठ करते हैं। गांव की सुख, शांति व समृद्धि के लिए मरांग बुरु के समक्ष मत्था टेकते हैं। यह पर्व आदिवासियों के लिए धरोहर है। अपनी संस्कृति की पहचान है। जीतन राम टुड्डू, लखीराम सोरेन, प्रेमचंद मुर्मू, जागरण मांझी, मंगर गंझु, जलेश्वर सिंह, रामविलास मुर्मू, किशोरी सिंह, सहदेव सोरेन आदि मौजूद थे। 11. बसरिया में सोमवार को बैठक में समिति के लोग।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.