लखनऊ, जुलाई 5 -- राष्ट्रीय स्वर्णकार महासभा की ओर से रविवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह में 10वीं व 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले 41 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। महापौर सुषमा खर्कवाल समेत अन्य लोगों ने छात्र - छात्राओं को चांदी का सिक्का, प्रशस्ति पत्र, शील्ड व मेडल प्रदान किये। नागरिक जागरूकता सेवा समिति के कुछ मेधावी बच्चों को भी सम्मानित किया गया। प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में अरनव वर्मा, साहिल वर्मा, अनुष्का वर्मा, आवास कौशल, कार्तिक बलानी और आयांश शुक्ला सहित अन्य छात्रों कार्तिक बलानी व आयांश शुक्ला को भी सम्मानित किया गया। समारोह में विधायक विनय वर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) शशिकांत रस्तोगी, महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कन्हैयालाल वर्मा, हीरालाल वर्मा, पार्ष...