मथुरा, जनवरी 8 -- कोतवाली पुलिस ने सादाबाद क्षेत्र के चांदी व्यवसाई के साथ लूट करने के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी पीएसी जवान को गुरुवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लूटी चांदी में से 474 ग्राम चांदी और आठ हजार रुपये बरामद किये हैं। उसके एक और साथी की पुलिस टीम तलाश कर रही है। बताते चलें कि सोमवार देर रात जंक्शन स्टेशन के बाहर निकलते समय गांव गोपुरा, सादाबाद, हाथरस निवासी चांदी व्यवसायी योगेश कुमार से बलेनो कार सवार आगरा में तैनात दो पीएसी कर्मियों ने तीन साथियों के साथ मिलकर चांदी और नकदी लूट की थी। सूचना मिलने पर एसएसपी श्लोक कुमार ने जिले की सीमा सील कर सघन चेकिंग कराई। कोतवाली प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ मंगलवार दोपहर करीब एक बजे मालगोदाम रोड से रेलवे लाइन की ओर कच्चे मार्ग से लूट करने के आरोप में पीएसी जवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.