मथुरा, मार्च 2 -- थाना पुलिस ने विगत माह गांव शहजादपुर के समीप मथुरा के चांदी व्यापारी के साथ लूट हुई थी। इसमें मुठभेड़ कि दौरान एक बदमाश की मौत हो गई थी। उसी में चार बदमाश गैंगस्टर में निरुद्ध किए गए हैं, जिनमें दो को जेल भेजा गया है। विदित हो कि पिछले साल जुलाई माह में आगरा से कार से मथुरा आते चांदी कारोबारियों को बंधक बना चांदी लूट कर ले गये थे। बाद में दोनों भाईयों को परखम अछनेरा रोड पर छोड़ कर बदमाश भाग गये थे। बाद में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश मारा गया था तो अन्य चार को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक फरह छोटेलाल ने बताया कि चारों बदमाशों भोला उर्फ राजकुमार, पदम सिंह उर्फ राहुल व रोहित निवासीगण गांव तेहरा, थाना सैंया आगरा और केंद्रपाल उर्फ केपी निवासी हसेला, अछनेरा आगरा को गैंगस्टर में निरुद्ध किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.