नई दिल्ली, जनवरी 15 -- चांदी की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद अचानक तेजी से नीचे आ गई है। ऐसा तब हुआ है, जब अमेरिका ने आयात होने वाले महत्वपूर्ण खनिजों पर तुरंत कोई अतिरिक्त शुल्क (टैरिफ) नहीं लगाया है। चांदी की कीमत में 7.3% तक की गिरावट आई है, और सोने के भाव भी गिरे हैं। पिछले चार दिनों में 20% से अधिक की तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफा वसूली भी की है, जिससे गिरावट आई। बता दें भारत के सर्राफा बाजारों में बुधवार को चांदी 14480 रुपये उछलकर 277512 रुपये प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर बंद हुई थी। आईबीजेए द्वारा जारी रेट के मुताबिक सोना भी 1731 रुपये उछलकर 142015 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।टैरिफ को लेकर चिंता कम हुई राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे महत्वपूर्ण खनिजों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए द्विपक्षीय समझौतों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.