पूर्णिया, मई 17 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। बिहार सरकार की सात निश्चय योजना-3 के तहत संचालित 'सबका सम्मान, जीवन आसान' अभियान के अंतर्गत पूर्णिया सदर प्रखंड के चांदी पंचायत भवन में 19 मई को विशेष सहयोग शिविर सह महाचौपाल का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यह भी पढ़ें- अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों में 19 से 25 तक कैंप विशेष सहयोग शिविर का उद्देश्य बीपीआरओ धर्मेंद्र सहनी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, ताकि उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि शिविर में अधिकतर मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन करने की तैयारी की जा रही है। प्रखंड प्रशासन के अनुसार अब तक विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 219 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 140 आवेदनों का निष्...