बलरामपुर, मार्च 24 -- बलरामपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली की पुलिस ने अंतर जनपदीय संगठित गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया है। चांदी के नाम पर गिलट देकर 11 लाख रुपये की ठगी का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया है। फर्जी जीएसटी कार्ड व सिम से आर्डर कर व्यापारियों के साथ ठगी करते थे। पुलिस ने तीन शातिर को गिरफ्तार किया है। ग्राम तुर्कमानपुर थाना राजघाट जनपद गोरखपुर निवासी रवि कुमार वर्मा, मोहल्ला शाहबगंज गीता प्रेस थाना राजघाट जनपद गोरखपुर निवासी आकाश अग्रहरि उर्फ शानू व कैंट थाना गली मोहल्ला दाऊदपुर थाना कैंट जनपद गोरखपुर निवासी लकी दुबे उर्फ प्रदुम्न को जेल भेजकर पुलिस ने संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से तीन लाख 50 हजार रुपये नकदी, 4.435 किलोग्राम चांदी व चार मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। जनपद आगरा के राठौड़ नाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.