बलरामपुर, मार्च 24 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले की नगर कोतवाली पुलिस ने चांदी के नाम पर गिलट देकर 11 लाख रुपये की ठगी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का मंगलवार को खुलासा किया। फर्जी जीएसटी कार्ड व सिम से ऑर्डर कर व्यापारियों के साथ ठगी करने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम तुर्कमानपुर जनपद गोरखपुर निवासी रवि कुमार वर्मा, मोहल्ला शाहबगंज गीता प्रेस थाना राजघाट जनपद गोरखपुर निवासी आकाश अग्रहरि उर्फ शानू तथा गली दाऊदपुर थाना कैंट जनपद गोरखपुर निवासी लकी दुबे उर्फ प्रद्युम्न शामिल हैं। तीनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन लाख 50 हजार रुपये नकद, चार किलोग्राम 435 ग्राम चांदी तथा चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।मामले की शुरुआत तब हुई जब जनपद आगरा के राठौड़ नाला पीपलमुंडी निवासी पवन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.