नई दिल्ली, जनवरी 6 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्र सरकार जल्द कुछ शहरों में चांदी के हॉलमार्किंग वाले आभूषणों की बिक्री को अनिवार्य करने की तैयारी कर रही है क्योंकि, चांदी की आसमान छूती कीमतों के बीच हॉलमार्किंग वाले चांदी के आभूषणों की मांग बढ़ी है। एक सितंबर से चांदी के आभूषणों पर स्वैच्छिक आधार पर हॉलमार्किंग यूनिक आइडेंटिफिकेशन शुरू करने के हॉलमार्क युक्त 23 लाख चांदी के आभूषण बिके हैं। भारत मानक ब्यूरो के 79वें स्थापना दिवस समारोह के बाद मीडिया से बात करते हए बीआईएस के महानिदेशक संजय गर्ग ने कहा कि चांदी की हॉलमार्किंग सोने के मुकाबले ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। बीआईएस सोने की हॉलमार्किंग को अनिवार्य करने के दौरान आने वाली दिक्कतों का भी अध्ययन कर रहा है, ताकि चांदी की हॉलमार्किंग को अनिवार्य करने पर इस तरह परेशानी नहीं हो। संजय गर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.