लखीसराय, जनवरी 21 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। सोने-चांदी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने सर्राफा बाजार की कमर तोड़ दी है। खरमास समाप्त होने के बाद जहां आमतौर पर बाजार में चहल-पहल बढ़ जाती है, वहीं इस बार हालात बिल्कुल उलट नजर आ रहे हैं। लखीसराय के सर्राफा बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि खरमास खत्म हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक बोहनी तक नहीं हो सकी है। स्वर्ण व्यवसायियों के अनुसार न तो ग्राहक एडवांस बुकिंग करा रहे हैं और न ही दुकानों तक आने की जहमत उठा रहे हैं। दिन भर में एक-दो ग्राहक आते भी हैं तो वे सिर्फ दाम पूछकर लौट जा रहे हैं। जैसे ही उन्हें सोने और चांदी के मौजूदा रेट की जानकारी दी जाती है, वे खरीदारी से मना कर देते हैं। दुकानदारों का साफ कहना है कि ज्वेलरी अब आम लोगों के बजट से बाहर होती जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.