नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- Gold Silver Rate 23 April: इस शादियों के सीजन में सोने-चांदी के जेवर खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। आज सर्राफा बाजारों में सोना 900 रुपये से अधिक सस्ता हो गया है। जबकि, चांदी के भाव में 4745 रुपये की बड़ी गिरावट आई है। आज गुरुवार 23 अप्रैल को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 927 रुपये सस्ता होकर 151189 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। चांदी का भाव भी अब 243937 रुपये प्रति किलो है।22 कैरेट गोल्ड और 18 कैरेट के रेट आईबीजेए के मुताबिक आज 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड के भाव 849 रुपये गिरकर 138489 रुपये पर आ गया है। इस पर जीएसटी नहीं लगा है। जीएसटी समेत यह 142643 रुपये का पड़ेगा। 18 कैरेट गोल्ड का रेट भी आज 695 रुपये सस्ता हुआ है। अब 10 ग्राम 18 कैरेट गोल्ड की कीमत बिना जीएसटी 113392 रुपये हो गई है। जीएसटी के साथ इसका भाव 116793 रुपय...