नई दिल्ली, अगस्त 19 -- Silver Rate Today: आज बुधवार को चांदी के दाम में गिरावट आई है। आज और कल का दिन मिलाकर चांदी का भाव 7300 रुपये सस्ता हो गया है। देश में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,30,459 रुपये रहा और इसमें 2119 रुपये की गिरावट रही। कल चांदी का भाव शाम में 5222 रुपये की गिराट के साथ 2.32 लाख रुपये पर बंद हुआ। अगर आप भी चांदी के गहने खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो 19 अगस्त का रेट जान लीजिए।दिल्ली में चांदी का रेट दिल्ली के बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2.30 लाख रुपये पर है। यहां चांदी का दाम 2119 रुपये कम हुआ है। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम चांदी का रेट 2,300 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 23,000 रुपये रहा।यूपी में चांदी का रेट यूपी की राजधानी लखनऊ में चांदी का दाम 2,32,626 रुपये रहा। यहां आज कीमतों में सिर...