मथुरा, दिसम्बर 7 -- सर्द मौसम में निरन्तर बढ़ती ठंड से आराध्य ठाकुरजी को बचाने के प्रयास भक्तों ने प्रारंभ कर दिए हैं। धर्मनगरी के प्राचीन मंदिर-देवालयों के साथ-साथ ब्रजवासियों द्वारा अपने घरों में प्राचीन भक्ति परंपराओं का निर्वहन करते ठाकुरजी को ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए भक्तिमय प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर के प्राचीन ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में ठाकुरजी को ठंड का अहसास न हो, इसलिए मंदिर सेवायतों द्वारा परपंरानुसार शीत ऋतु से बचाव के लिए ठाकुरजी के श्रीविग्रह के समक्ष चांदी की अंगीठी जलाई जा रही है। साथ ही उन्हें जयपुरी रजाई, हाथों और चरणों में ऊनी मोजे धारण कराए जाने लगे हैं। ठाकुरजी के प्रसाद में भी बड़ा बदलाव करते हुए उन्हें भोग के रूप में अर्पित होने वाले व्यंजनों में केसर, मेवाओं को समावेश किया जा रहा है। मंदिर के तिलका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.