चंदौली, दिसम्बर 17 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। बिहार बॉर्डर से मिर्जापुर बॉर्डर और वाराणसी के आसपास चांदी का सिक्का दिखा कर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय ठगों के गिरोह को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। ठग कोतवाली क्षेत्र के मंगरौर गांव के समीप पुल के पास एक जर्जर भवन में ठगी से इकट्ठा किए गए पैसों का बंटवारा कर रहे थे। कोतवाली पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया। इसकी जानकारी कोतवाली परिसर में बुधवार की दोपहर पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज ने दी। सीओ रघुराज ने बताया कि बिहार प्रांत के कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के खरौली गांव निवासी पिंटू गिरी पांच लोगों का एक गिरोह बनाकर लोगों से चांदी का सिक्का दिखाकर ठगी करने का काम करता था। बीते 28 नवंबर को मिर्जापुर जिले के पड़री थाना क्षेत्र के भेवर गांव निवासी धीरज मौर्य को जागे...