गाज़ियाबाद, जनवरी 27 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में हापुड़ रोड स्थित हनुमान मंदिर से छत्र और कड़े चुराकर भाग रहे आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। कृष्णा कुंज गोविंदपुरम के वृंदावन एनक्लेव में रहने वाले अखिलेश पांडेय हापुड़ रोड स्थित पंडित मीना मल धर्मशाला के पास बने हनुमान मंदिर में पुजारी हैं। उनका कहना है कि 25 जनवरी को वह मंदिर परिसर में थे। इसी दौरान विकास ठाकुर नामक युवक मंदिर में आया। आरोप है कि उसने हनुमान जी की मूर्ति पर चढ़ा चांदी का एक छत्र और दो कड़े चोरी कर लिए और मौके से भागने लगा। नजर पड़ते ही उन्होंने शोर मचाया और आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी दी। शोर सुनकर श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। करीब 500 मीटर तक पीछा करने के बाद लोगों ने आरोपी को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.