आरा, मार्च 18 -- कोईलवर, एक संवाददाता। प्रखंड के चांदी में श्री ग्राम देवी प्राण प्रतिष्ठात्मक यज्ञ के शुभारंभ को लेकर बुधवार को भव्य जलभरी शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर पूरा गांव भक्ति, आस्था व उत्साह के रंग में सराबोर नजर आया। सुबह होते ही गांव की गलियों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं, युवतियां, नवयुवक और पुरुष पीले वस्त्र धारण कर धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए। महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ सिर पर कलश लेकर ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच चांदी गांव से सोन नदी के लिए रवाना हुई। शोभायात्रा चांदी चौक से प्रारंभ होकर बहियारा पहाड़ी बाबा मंदिर स्थित सोन नदी घाट तक गाजे-बाजे और जयघोष के साथ निकाली गई। इस दौरान माता के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अलौकिक कलश यात्रा को देखने के लिए आसपास के गांवों के लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.